{"_id":"5b8bf5d642c79210b4511261","slug":"171535899094-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव कुमार ने रावत के समक्ष रखा था साथ में काम करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव कुमार ने रावत के समक्ष रखा था साथ में काम करने का प्रस्ताव
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हेडिंग
हाथरस-अलीगढ़ से खास लगाव रहा शिवकुमार को
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। फिल्म निर्माता-अभिनेता शिवकुमार को अपने क्षेत्र हाथरस-अलीगढ़ से बहुत लगाव रहा। शायद यही कारण है कि अंतिम समय में वे अलीगढ़ के एक अस्पताल में आकर भर्ती हो गए। उनकी इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव देदामई में ही किया गया। उनकी चर्चित फिल्म ‘ब्रजभूमि’ की शूटिंग हाथरस शहर के कई इलाकों में हुई। जानकार बताते हैं कि शिवकुमार अपनी पूरी टीम के साथ यहां महीनों जमे रहे। फिल्म की शूटिंग किला राजा दयाराम व मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के साथ कई और इलाकों में हुई। इसकी शूटिंग उनके गांव देदामई में भी हुई।
शहर के कई लोगों की शिव कुमार के साथ खासी यादें जुड़ी हुई हैं। इसमें समाजसेवी मुन्नालाल रावत भी शामिल हैं। शिवकुमार की इच्छा मुन्नालाल रावत के साथ फिल्म बनाने की थी, लेकिन कुछ कारणों से नहीं बना सके। शिवकुमार के निधन की खबर मिलने पर रावत ने शोक व्यक्त किया। रावत ने बताया कि शिव कुमार बेहद सज्जन इंसान थे। उन्होंने ब्रज की संस्कृति को उन्नयन करने का काम किया। जब शिव कुमार अपनी फिल्में बना रहे थे तब वह भी अपनी फिल्म उद्धार बना रहे थे। इस फिल्म में फारूख शेख, सुप्रिया पाठक जैसे नामचीन फिल्मी कलाकार थे। इसकी जानकारी जब शिवकुमार को हुई तो वह उनका पास आए और उनके साथ मिलकर फिल्म बनाने की बात कही, लेकिन कुछ मसलों पर बात आगे नहीं बढ़ सकी।