{"_id":"5b75c3a942c7927be433de51","slug":"171534444457-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा रूठ कर पहुंचा ननिहाल, दूसरा गंगा जी नहाने गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा रूठ कर पहुंचा ननिहाल, दूसरा गंगा जी नहाने गया
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाथरस। शहर से एक ही दिन में गायब हुए दोनों बच्चे मिल गए हैं। एक बच्चा परिजनों से गुस्सा होकर अपनी ननिहाल पहुंचा गया था तो दूसरा बिना बताए गंगा स्थान करने के लिए चला गया था। जिसे लेकर परिजन तो परेशान थे ही, पुलिस भी काफी परेशानी में आ गई थी। बच्चों के मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि नेहरू कॉलोनी निवासी कक्षा छठवीं का छात्र रियांश मलिक पुत्र शम्मी मलिक अचानक से गायब हो गया था। इधर कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले शिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता का 11वीं में पढने वाना बेटा माधव गुप्ता गायब हो गया। शहर से दो बच्चों के एक ही दिन में गायब होने से उनके परिजन तो परेशान थे ही, जिसने भी सुना वह अपने बच्चों को लेकर परेशान होने लगा।
विज्ञापन
इधर परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दोनों बच्चों के बारे में जानकारी मिल गई। रियांश मलिक तो अपनी नानी के यहां आगरा में मिला। जिसे लेकर बताया गया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से नानी के यहां चला गया था। वहीं माधव गुप्ता बिना बताए गंगा स्नान करने चला गया था। दोनों बच्चों के सकुशल वापस लौटने पर परिजन तो खुश हुए ही, पुलिस ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन