फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पॉयलेट प्रोजेक्ट के लिए चयनित किए गए गांव

पॉयलेट प्रोजेक्ट के लिए चयनित किए गए गांव

Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पॉयलेट प्रोजेक्ट के लिए चयनित किए गए गांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का कार्य धरातल पर दिखना चाहिए। कहा कि गांवों में ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन का काम किया जाना है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की वर्ष 2019-20 की वार्षिक कार्ययोजना में 166 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन पर काम किए जाने के लिए 1,927 लाख की धनराशि का प्रावधान किया गया है। डीएम ने कहा कि ग्राम स्तर के कचरे का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जाए। डीएम ने सीडीओ को ठोस और तरल अपशिष्ट पदार्थों के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का अवलोकन करके अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए घरेलू कचरों का संकलन और कंपोस्ट बनाकर निस्तारण किया जाना है। इसके लिए वर्मी कंपोस्ट व्यक्तिगत तथा सामुदायिक बायो गैस संयंत्र को प्रयोग में लाया जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन द्वारा 581.70 लाख धनराशि प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2019-20 में अभी तक 165.92 लाख रुपये व्यय किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुसार विकास खंड हाथरस में 30 गांव, मुरसान में 48 गांव, सासनी में 20 ग्राम, सिकंदराराऊ में 11 ग्राम, हसायन में 24 ग्राम, सादाबाद में 22 ग्राम और सहपऊ में आठ ग्रामों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन गांवों का द्वितीय स्तरीय सत्यापन शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो ग्रामों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है। इसके तहत विकास खंड हाथरस के रतनगढ़ी तथा गंगचौली, मुरसान के जटोई और टुकसान, ब्लॉक सासनी के रामपुर तथा दरकौला, सिकंदराराऊ के मीरपुर तथा सुजावलपुर, ब्लॉक हसायन के महासिंहपुर तथा मनौरा, सादाबाद के चिरावली और रहपुरा, सहपऊ के चौबारा तथा मांगरू को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed