फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अफसरों ने हवा में उड़ाए शासन के आदेश

अफसरों ने हवा में उड़ाए शासन के आदेश

Sun, 13 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने हवा में उड़ाए शासन के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला बनारसी प्रहलाद में जलभराव की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत ने असर तो दिखाया, लेकिन इसका अनुपालन कागजों पर ही होकर रह गया।

ग्रामीणों ने पांच जून को आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शासन के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिव से इस बारे में रिपोर्ट मांगी। 14 जून को ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश पचौरी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को आख्या प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने समस्या के समाधान के लिए इस समस्या को वित्त वर्ष की कार्ययोजना में सम्मिलित करना बताया है और कहा है कि प्राकलन मंजूर होने पर ही समस्या का निस्तारण कराया जा सकता है, लेकिन शिकायतकर्ता गंगासहाय शर्मा की मानें तो जमीनी स्तर पर कोई प्रगति होती नहीं दिख रही।
विज्ञापन


इससे प्रतीत होता है कि शायद ग्राम पंचायत अधिकारी समस्या हल करने के बजाय इसे लंबित रखना चाहते हैं, क्योंकि 23 जून को मुख्य विकास अधिकारी ने भी जिला पंचायतराज अधिकारी को भी जल्द से जल्द समस्या निस्तारण के लिए आदेश किया था, लेकिन समस्या जस-की-तस बनी हुई है। इसी संदर्भ में गांव निवासी समाजसेवी गंगा सहाय ने अब सूचना का अधिकार कानून के तहत सूचना मांगी है कि इस संबंध में हुए आदेशों पर अब तक क्या प्रगति हुई है। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर दोबारा इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान कुंवरपाल ने कहा कि अगर जल्द से जल्द समस्या समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारीयों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। सड़कों पर भी आना पड़ा तो आएंगे। आशीष कुमार, लोकेश बाबू, आशीष कुमार, उमेश कुमार, ओजेश कुमार शर्मा, शशी शर्मा, नीलम शर्मा, नत्थीलाल शर्मा, दिनेश कुमार, दुर्गेश कुमार, चंदा देवी, सुरेशचंद्र, ईश्वरचंद्र, कुंवरपाल आदि भी बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed