{"_id":"5d03f5d18ebc3e6b5c2d371c","slug":"15605406145-hathras-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक हाथरस में हुए मनरेगा कार्यों की होगी टीएसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक हाथरस में हुए मनरेगा कार्यों की होगी टीएसी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
मनरेगा एवं राज्य वित्त योजना के तहत 2017-18 व 2018-19 में ब्लॉक हाथरस में हुए निर्माण कार्यों का टीएसी की टीम मौके पर आकर निरीक्षण करेगी। इस निरीक्षण को लेकर मुख्य प्राविधिक परीक्षक एपेक्स तकनीकी सम्परीक्षा प्रकोष्ठ ग्राम्य विकास ने एक पत्र के माध्यम से सीडीओ से पांच-पांच अधिकतम लागत के कार्यों की सत्यापित फोटो कॉपी सहित मूल पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 19 जून को संबंधित बीडीओ और संबंधित अधिकारियों के मौके पर मौजूद रहने के निर्देश भी दिए हैं।
जिले में 19 जून को टीएसी की टीम दौरा करेगी। इसे लेकर विकास चंद्र आर्य मुख्य प्राविधिक परीक्षक, एपेक्स तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ ग्राम्य विकास ने एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि यह टीम वर्ष 2017-18 और 2018-19 में मनरेगा एवं राज्य वित्त योजना के अंतर्गत होने वाले ब्लॉक हाथरस के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
उन्होंने कहा है कि ब्लॉक हाथरस में वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 में मनरेगा एवं राज्य वित्त के तहत ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के मध्य आवंटित क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के पांच-पांच अधिकतम लागत के कार्यों (पक्का एवं कच्चा सहित) के मूल पत्रावली उपलब्ध कराई जाएं, जिससे कार्यों की गहन समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि इन कार्यों के मूल अभिलेख एवं उनकी छाया प्रतियों के साथ संबंधित कार्मिक भी उपस्थित रहें। जांच को लेकर संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई है। चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।