{"_id":"5ceec903bdec22077268aea8","slug":"155915294717-hathras-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के सभासदों ने ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण करने आए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से नगर पालिका के भ्रष्टाचार की शिकायत की और इस सिलसिले में एक शपथपत्र भी डीएम को सौंपा।
सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सूचना नहीं देने की बात कही। सभासदों द्वारा कई पत्र भेजकर सूचनाएं मांगी गईं, लेकिन ईओ द्वारा किसी भी पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही सभासदों को सूचना दी गई। वार्ड पांच के सभासद नारायण लाल ने नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।
वार्ड 24 के सभासद राजेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि घंटाघर के सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद नारायण लाल, सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद प्रमोद शर्मा, सभासद निशांत उपाध्याय, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद राजेंद्र गोयल, सभासद विनोद प्रेमी, सभासद श्रीभगवान, सभासद वीरेंद्र माहौर आदि थे।