{"_id":"5ce9904ebdec22073f3f2395","slug":"15588107521426070-hathras-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"26070 घरों में पहुंच नवजातों के दस्त नियंत्रण के बारे में किया जाएगा जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26070 घरों में पहुंच नवजातों के दस्त नियंत्रण के बारे में किया जाएगा जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवजात शिशुओं में दस्त के कारण हो रही मृत्यु दर को कम करने के लिए सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के 26,070 घरों में भ्रमण कर ग्रामीणों को इससे बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने इस पखवाड़े के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह पखवाड़ा 28 मई से नौ जून तक मनाया जाएगा।
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में दस्त से हो रही नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए ग्रामीणों में जागरूकता को लेकर शासन के निर्देश पर यहां डीपीआरओ ने रूपरेखा तैयार कर ली है।
ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर स्वच्छाग्रही ग्रामीणों को दस्त से बचाव और अन्य बिंदुओं पर जानकारी देंगे। जिले की 474 ग्राम पंचायतों में बैठकें कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। हाथरस ब्लॉक के 4,290, मुरसान ब्लॉक के 4,675, सासनी ब्लॉक के 4,565, सादाबाद ब्लॉक के 3,190, हसायन ब्लॉक के 3,795, सिकंदराराऊ ब्लॉक के 2,750 और सहपऊ ब्लॉक के 2,805 घरों में स्वच्छाग्रही भ्रमण कर परिजनों को जागरूक करेंगे।