फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आज आएगी ग्राम स्वराज जाग्रति यात्रा, कल देंगे डीएम को ज्ञापन

आज आएगी ग्राम स्वराज जाग्रति यात्रा, कल देंगे डीएम को ज्ञापन

Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
आज आएगी ग्राम स्वराज जाग्रति यात्रा, कल देंगे डीएम को ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक सहपऊ ब्लॉक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के कोल्ड स्टोर पर हुई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्राम स्वराज जागृति अभियान यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में घूमेंगी।

उन्होंने बताया कि डीएम को ज्ञापन देकर 73वें संविधान संशोधन को लागू करने की मंाग की जा रही है। इस क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी चार फरवरी की शाम को पांच बजे सासनी ब्लॉक में रुकेंगे। पांच फरवरी को ग्राम स्वराज यात्रा सासनी से शुरू होकर हाथरस होते हुए सादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन


सादाबाद से मुरसान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। दोपहर को 12 बजे डीएम को प्रधान विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। उसके बाद यात्रा मथुरा प्रस्थान करेगी। यात्रा की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष ने रविवार को सहपऊ ब्लाक के दो दर्जन गांवों का दौरा किया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, रवेंद्र सिंह, सुरेश, उम्मेद सिंह, रमेश चंद्र, महीपाल, चंद्रवीर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed