{"_id":"64c288eb5e4966aedf0d8d60","slug":"1510-candidates-got-offer-letter-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: 1510 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair: 1510 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर, खिले चेहरे
Thu, 27 Jul 2023 08:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:40 PM IST
सार
रोजगार मेले में 27 औद्योगिक अधिष्ठान व नियोक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजगार मेले का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन विभाग, राजकीय आईटीआई व उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1510 चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन
यह लेटर सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बांटे। विधायक ने कहा कि कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रगति का जो रास्ता खोला है, उससे वह अपने आने वाले समय में नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि रोजगार मेले में 27 औद्योगिक अधिष्ठान व नियोक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग अधिकारी, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन आदि थे।
विज्ञापन