{"_id":"64c2c36045a3195322021304","slug":"14th-installment-of-samman-nidhi-reached-the-accounts-of-110-lakh-farmers-hathras-news-c-56-1-sali1016-2705-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1.10 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की 14 वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1.10 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की 14 वीं किस्त
Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के सीकर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों के खातों में भेजने और सल्फर कोटेड गोल्डन यूरिया, एफपीओ की मार्केटिंग के लिए नेटवर्किंग के उद्घाटन कार्यक्रम का जिले के भाजपाइयों ने अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में प्रसारण देखा। इस मौके पर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के जरिये जिले के भी 1.10 लाख किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त से लाभान्वित हुए हैं।
भाजपाइयों, प्रगतिशील किसानों, जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों ने इस प्रसारण को देखा। इस मौके पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जैविक खेती करने वाले किसान मदन गोपाल रावत को जैविक खेती का प्रमाणपत्र दिया। 30 किसानों को श्री अन्न रागी, सावा, कोदो, ज्वार, बाजरा के मिनी किट व पांच किसानों को जैव रसायन ट्राइकोडरमा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक सदर अंजुला माहौर, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक हंसराज, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ व 300 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। संचालन चतुर सिंह ने किया।