फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अभी 100 मतदेय स्थल का अंधेरा नहीं हुआ दूर

अभी 100 मतदेय स्थल का अंधेरा नहीं हुआ दूर

Tue, 09 Apr 2019 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
अभी 100 मतदेय स्थल का अंधेरा नहीं हुआ दूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मात्र नौ दिन बाकी है, लेकिन बिजली विभाग अभी सौ मतदेय स्थलों से अंधेरा दूर नहीं कर पाया है। यहां जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निरीक्षण आख्या के आधार पर 150 मतदेय स्थलों पर विद्युत आपूर्ति नहीं होने की रिपोर्ट दी थी।

जिले में 1,311 मतदेय स्थल हैं। जिला प्रशासन ने बूथों का निरीक्षण किया, जिसमें 150 मतदेय स्थलों पर बिजली की समस्या थी। निरीक्षण के बाद बिजली विभाग ने 50 मतदेय स्थलों पर तो बिजली की व्यवस्था कर दी है, लेकिन अभी तक 100 मतदेय स्थलों पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की मानें तो कुछ मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां बिजली व्यवस्था कर दी जाए तो अराजक तत्व केबल आदि काट ले जाएंगे, इसलिए चुनाव से दो दिन पहले ही मतदेय स्थलों पर सप्लाई चालू की जाएगी। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि जिले में 1311 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 50 में बिजली चालू कर दी गई है। बाकी के सौ विद्यालयों में जल्द बिजली चालू करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed