फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 proposals to replace shabby wire got approval

जर्जर तार बदलने के 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
14 proposals to replace shabby wire got approval
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जल्द ही नगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। बार-बार तारों के टूटकर गिरने, उनमें आग लगने और विद्युत आपूर्ति के ठप होने की समस्या से कस्बा वासियों को मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए निगम स्तर से कस्बे में जर्जर तारों को बदलने के लिए स्थानीय महकमे के अधिकारियों द्वारा भेजे गए 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
मोहल्ला पोखरवाला में डॉ. आंबेडकर पार्क से कस्बा कोठीद्वार तक, मोहल्ला बजरिया में बजरिया चौक से श्याम बाबा मिष्ठान भंडार की दुकान तक, मोहल्ला काहरान में डॉ. बंगाली की दुकान से डॉ. आंबेडकर पार्क तक, रोडवेज बस स्टैंड, मोहल्ला व्यापारियान से जामा मस्जिद से राजेश की चक्की तक, मोहल्ला चावड़ वाला में मोनू के घर से चावड़ माता के मंदिर तक, मोहल्ला आनंद नगर में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से ट्रासंफार्मर नंबर 12 पुसैनी रोड सादाबाद तक।
विज्ञापन

इसके अलावा रोशनलाल इंटर कॉलेज से अग्रसेन सेवा सदन तक, गली पंडितान चौक से मुकेश के घर तक, मोहल्ला कृष्णानगर में हाथरस रोड से देवेंद्र मोहन के घर तक, जवाहर बाजार में ट्रांसफार्मर नंबर एक से सब्जी मंडी तिराहा, निरंजन बाजार तक और मोहल्ला व्यापारियान में जर्जर केबल बदलने के लिए निगम स्तर से लाखों रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कस्बे में जर्जर तारों को बदले जाने संबंधी 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। अब केबल आने का इंतजार है। केबल आते ही जर्जर तारों को बदले जाने का काम शुरू करा दिया जाएगा, जिसके बाद कस्बे के लोगों को बार बार बिजली गुल होने, तारों में आग लगने आदि की समस्या से राहत मिल जाएगी। - मनोज कुमार जैन, अधिशासी अभियंता चतुर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed