फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 contractual workers of roadways dismissed

रोडवेज के 14 संविदा कर्मी बर्खास्त

Sun, 26 Aug 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 26 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
14 contractual workers of roadways dismissed
फाइल फोटो
एसटीएफ द्वारा रोडवेज बसों में फर्जी टिकट बनाने के रैकेट के पकड़े जाने के बाद अब एआरएम हाथरस ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने डिपो के 14 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। हालांकि अधिकारियों द्वारा इसकी वजह कम आमदनी अर्जित करना और अन्य तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि इस रैकेट के पकड़े जाने के बाद संदेह के घेरे में आए कुछ अन्य कर्मियों को सबक सिखाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इससे हाथरस डिपो में खलबली मची रही।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले इगलास में एसटीएम ने छापेमारी कर रोडवेज बसों में फर्जी टिकट बनाने वाले एक रैकेट को पकड़ा था। एसटीएफ ने एक परिचालक और एक बुकिंग क्लर्क सहित 11 लोग पकड़े थे। गिरोह का सरगना परिचालक देवेंद्र और बुकिंग क्लर्क मेघ सिंह हाथरस डिपो के ही कर्मचारी थे, जिससे इस डिपो के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी संदेह के घेरे में आ गए थे। यही नहीं कुछ बड़े अधिकारियों पर शक की सुई घूमी थी।
विज्ञापन


ऐसे में अब एआरएम हाथरस जीएस शर्मा ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने डिपो के 14 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें आठ परिचालक और छह चालक शामिल हैं। शर्मा का कहना है कि जिन परिचालकों की सेवा समाप्त की है, उन्होंने काफी कम आमदनी डिपो को दिलाई। साथ ही उन चालकों की सेवा समाप्त की है, जिनके चालक रहते हुए बसों ने औसत से ज्यादा ज्यादा डीजल पीया। सूत्रों की मानें तो कुछ ऐसे संविदा कर्मी भी शामिल हैं, जिन पर इस रैकेट में शामिल होने का संदेह था, लेकिन उनके खिलाफ अभी सबूत नहीं मिले हैं। उनकी पहले से ही रोडवेज से छुट्टी कर दी गई है। यह भी माना जा रहा है कि अभी इसी जांच-पड़ताल के चलते  कुछ और कर्मचारियोें पर स्थानीय स्तर पर गाज गिरेगी। इसके लिए रिकॉर्ड बारीकी से खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed