फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   History sheeter was murdered after announcing on Facebook

13 तारीख तेरे लिए होगी आखिरी: फेसबुक पर एलान कर की हिस्ट्रीशीटर की हत्या, गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Tue, 15 Oct 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 15 Oct 2024 04:34 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि एक नामजद आरोपी ने दो दिन पहले फेसबुक पर हरेंद्र को धमकी दी थी और कहा था कि 13 अक्तूबर तेरे लिए आखिरी होगी।

विज्ञापन
History sheeter was murdered after announcing on Facebook
मृतक हरेंद्र उर्फ हाथी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र में 13 अक्टूबर की रात हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों का कहना है कि एक नामजद आरोपी ने दो दिन पहले फेसबुक पर हरेंद्र को धमकी दी थी और कहा था कि 13 अक्तूबर तेरे लिए आखिरी होगी।

विज्ञापन


13 अक्टूबर रात करीब 10 बजे हरेंद्र उर्फ हाथी का शव सादाबाद से नगला शेखा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के भाई सुरेंद्र पुत्र बट्टू सिंह ने सोमवार को गांव के ही बबलू उर्फ नरेंद्र, उसके भाई मुकेश, सुरेंद्र पुत्र लोकमन निवासी नगला छत्ती बिसावर और मुकेश व बबलू के भांजे राजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरेंद्र पुत्र लोकमन उर्फ खिल्लू ने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक आईडी पर दो दिन पहले एक पोस्ट डाली थी, जिसमें कहा था कि 13 अक्तूबर हरेंद्र के लिए आखिरी होगी। गांव में भी खुले आम हत्यारोपी धमकी दे रहे थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि रविवार शाम साढ़े आठ बजे इन लोगों ने हरेंद्र की हत्या कर दी और उसका शव गांव नगला शेखा के पास कदमखंडी में छिपा दिया। उसका मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-हिंमाशु माथुर, सीओ सादाबाद

रविवार सुबह भी गांव में किया था एलान, हरेंद्र ने नहीं दिया ध्यान

मृतक की चाची सरोज ने बताया कि नरेंद्र उर्फ बबलू ने रविवार सुबह ही अपने घर के सामने खड़े होकर होकर कहा था कि आज तेरा आखिरी दिन है। हरेंद्र और नरेंद्र के घरों के बीच बामुश्किल 30 कदम का फासला है। हरेंद्र ने फेसबुक और खुलेआम दी जा रही धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यह भी बताया कि हरेंद्र जब भी घर से निकलता था तो सामने पड़ने पर नरेंद्र उस पर टिप्पणी करता था और दोनों की आपस में नहीं बनती थी।

12 साल पहले हुई धर्मेंद्र की हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही पुलिस
करीब 12 साल पहले हरेंद्र और गांव का धर्मेंद्र चांदी बेचने मथुरा गए थे। रास्ते में धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप हरेंद्र पर लगा था और वह इस मामले में जेल गया था। हालांकि नामजद आरोपियों से उनका कोई नजदीकी रिश्ता नहीं है, लेकिन पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

गांव में तनाव की स्थिति, फोर्स तैनात
हरेंद्र की मौत के बाद गांव नगला छत्ती में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव के चौक-चौराहों और गलियों में पुलिस बल तैनात है। मृतक और हत्यारोपियों के एक ही गांव के होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मृतक और आरोपियों के घरों पर भी पुलिस तैनात है। 

एक फोन आने के बाद से परेशान था हरेंद्र, फिर अभी आने की बात कहकर घर से गया...

हरेंद्र की हत्या से पहले एक फोन आया था और उस पर बात करने के बाद वह परेशान हो गया था। काफी देर तक घर में घूमता रहा, उसके बाद मां से अभी आने की बात कहकर चला गया था। घटना की रिपोर्ट में उसे फोन कर बुलाने की बात कही गई है।

हरेंद्र की मां वेदमती बेटे की हत्या के सदमे से बार-बार बेहोश हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले हरेंद्र के मोबाइल पर फोन आया, लेकिन उसने नहीं उठाया। फिर मां के नंबर पर फोन आया तो उन्होंने हरेंद्र की बात कराई। हरेंद्र ने बात करने के बाद उस नंबर को मोबाइल से डिलीट कर दिया। वेदमती ने बताया कि वह करीब सात बजे घर से यह कहकर निकला कि अभी आ रहा हूं। उसके बाद तो उसे मारकर फेंकने की खबर मिली। किसी ग्रामीण ने उसके मौसा दलवीर को फोन कर यह जानकारी दी थी। मां ने बताया कि मैं तो अपने बेटे को देखने गांव के रास्ते तक गई, लेकिन गांव वालों ने आधे रास्ते से लौटा दिया। यह फोन किसका था और हरेंद्र ने मोबाइल नंबर क्यों डिलीट किया, पुलिस जांच कर रही है।

बिसावर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। बिसावर में एक शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में आए हैं। उसके बाद वह नगला शेखा को जाने वाली सड़क पर निकल गए। घटना स्थल पर शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस घर से निकलने वाले रास्तों के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

गोली का पता लगाने के लिए कराया एक्स-रे
हरेंद्र के शरीर में गोली का पता लगाने के लिए उसके शरीर का एक्स-रे कराया गया। हरेंद्र के शरीर में तीन गोलियां मारी गई थीं। सोमवार को शरीर एक्सरे कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर गोलियां निकाल ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed