{"_id":"6413565c3061b666c909459d","slug":"1371-examiners-check-two-lakh-91-thousand-copies-in-hathras-from-march-18-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: 18 मार्च से हाथरस में तीन केंद्र पर चेक होंगी दो लाख 91 हजार कॉपियां, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: 18 मार्च से हाथरस में तीन केंद्र पर चेक होंगी दो लाख 91 हजार कॉपियां, तैयारियां पूरी
Thu, 16 Mar 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:18 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शहर के तीन विद्यालयों में शुरू होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इन केंद्रों पर 1371 परीक्षक 291858 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। तीनों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा रही हैं। तीनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शहर के तीन विद्यालयों में शुरू होगा। अक्रर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 73135 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए यहां पर 381 परीक्षक और 39 हैड परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं यहां पर सामाजिक विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर, संस्कृत, संगीत, सिलाई विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यहां पर अभी तक करीब 38 हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन को आ चुकी हैं।
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल की करीब 96 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यहां पर हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, चित्रकला और उर्दू की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 462 परीक्षक और 46 हैड परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस प्रकार दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल की 169135 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 843 परीक्षक करेंगे।
विज्ञापन
शहर के सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यहां पर 528 परीक्षक 122723 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे। वहीं इन परीक्षकों के ऊपर 57 हैड परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि तीनों केंद्रों पर 18 मार्च से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसे लेकर सभी केंद्रों के प्रभारियों को सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।