फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   17 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त,24 को थमाया नोटिस

17 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त,24 को थमाया नोटिस

Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
17 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त,24 को थमाया नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से जिले के 17 उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है और 24 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने पॉस मशीन से उर्वरक की ब्रिकी न करने वालों पर की है।

वही गुरुवार को पूरे दिन जिले में स्टेट कोआर्डिनेटर फर्टिलाइजर डीबीटी की टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामारी की। इस दौरान कई उर्वरक विक्रेता बिना पॉस मशीन के उर्वरक बिक्री करते हुए पाए गए। इन सभी पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिख कर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले में सभी उर्वरक विक्रेताओं को पॉस मशीनें दी गई हैं। इन पॉस मशीनों के जरिए उर्वरकों की बिक्री के आदेश भी जारी किए गए हैं। शासन की मंशा है कि पॉस मशीन के जरिए बिक्री के माध्यम से सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर अपने अपने जिले में होने वाले उर्वरकों की बिक्री के बारे में जानकारी ले सकते हैं और किसी भी उर्वरक को ब्लैक में बिकने से भी रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जिले के 41 उर्वरक विक्रेता बिना पॉस मशीन के उर्वरकों की बिक्री कर रहे थे। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने 41 में से 17 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। वही 24 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई को लेकर उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।

वही गुरुवार को जिले के उर्वरक विक्रेताओं के यहां स्टेट कोआर्डिनेटर फर्टिलाइजर हर्ष कंचन के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की गई। टीम ने पॉस मशीन में अपडेट वर्जन को देखा और बिना पॉस मशीन के उर्वरकों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए विभाग को संस्तुति की। वहीं टीम ने एक आधार कार्ड से 100 से अधिक खाद के कट्टे देने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर हो रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।


17 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त और 24 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह उर्वरक विक्रेता पॉस मशीन से उर्वरकों की बिक्री नहीं कर रहे थे। नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के भी लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed