{"_id":"5bd5f281bdec2269385b6344","slug":"131540747905-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान के अंतिम दिन बूथों पर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान के अंतिम दिन बूथों पर रही भीड़
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, सही कराने के साथ साथ डुप्लीकेट नामों को कटवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभी बीएलओ अपने बूथों पर तैनात रहे। वहीं एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को चुनाव आयोग से आए निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों के शामिल करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत अंतिम दिन सभी बूथों पर बीएलओ ने नामों को संशोधन कराने और नामों को शामिल करने का काम किया। इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।
वहीं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के लोगों के नामों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया। इस अवसर पर एसडीएम सदर ने शहर के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नामों को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। वहीं नवविवाहिताओं के नाम मायके से कटवाकर ससुराल में जोड़े जाए , ताकि वह यहां मताधिकार का प्रयोग कर सकें।