{"_id":"6a8aecb669af404b010efd4b","slug":"eeco-car-hits-teenager-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गलत दिशा में जाकर ईको ने किशोर में मारी टक्कर, गंभीर घायल, ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गलत दिशा में जाकर ईको ने किशोर में मारी टक्कर, गंभीर घायल, ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ा
Sun, 23 Aug 2026 06:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:22 PM IST
सार
बरकत अली सड़क किनारे रेहड़ी पर कुछ खा रहा था। तेज रफ्तार में आ रही ईको कार ने गलत दिशा में जाकर बरकत को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसावर की ग्राम पंचायत कजरौठी में रविवार को ईको कार की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि गांव निवासी बरकत अली सड़क किनारे रेहड़ी पर कुछ खा रहा था। इस दौरान राया मार्ग की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार ने गलत दिशा में जाकर बरकत को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इधर हादसे के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन