फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sunshine came out after rain in Hathras

हाथरस का मौसम: सुबह हुई रिमझिम और तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दोपहर बाद धूप निकलते ही बढ़ी उमस

Sun, 23 Aug 2026 10:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 23 Aug 2026 10:05 PM IST
सार

रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी आंशिक बादल छाने, हल्की बारिश होने और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Sunshine came out after rain in Hathras
उमस - फोटो : PTI

विस्तार

हाथरस शहर में रविवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह हुई रिमझिम और तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन दोपहर बाद निकली हल्की धूप के साथ उमस बढ़ गई। इससे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब आठ बजे से आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बादलों की ओट से हल्की धूप निकली। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ गई और गर्मी का असर फिर महसूस होने लगा। बारिश से शहर के निचले इलाकों और बदहाल सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


कच्चे और जर्जर रास्तों पर कीचड़ व फिसलन के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में ही गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी आंशिक बादल छाने, हल्की बारिश होने और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed