फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे जिले के श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे जिले के श्रद्धालु

Sun, 07 Apr 2019 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे जिले के श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में जिले के श्रद्धालु शामिल होंगे। मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक श्राइन बोर्ड ने बालटाल और पहलगांव रूट के फॉर्म भेज दिए गए हैं। श्रद्धालु शाखा में पहुंचकर यात्रा का पंजीकरण भी करा रहे हैं।

जोगी तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा, भोले की फौज करेगी मौज आदि जयकारे लगाने वालों में हाथरस जिले के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। पंजाब नेशनल बैंक में यात्रा के पंजीकरण की शुरुआत अप्रैल के शुरुआत में हो गई है। पंजीकरण का सिलसिला यात्रा चलने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


खास बात यह है बालटाल से गुफा की दूरी 14 किलोमीटर और पहलगांव से गुफा की दूरी 32 किलोमीटर है। पंजाब बैंक में एक दिन दस यात्रियों को फॉर्म का वितरण किया जा रहा है। फॉर्म के साथ यात्रियों को यात्रा निर्देशिका भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि यात्री निर्देशिका के अनुसार यात्रा के लिए यात्री पूरी तरह तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान यह करें
यात्री अपने साथ ऊनी कपड़े, छोटी छतरी, विंड चीटर, बरसाती, जूते, जैके, ऊनी जुराब इत्यादि रखें। अपनी जेब में पहचान पत्र के साथ एक पर्ची रखें। इस पर नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो। यात्रा में बीएसएनएल का पोस्ट पेड कनेक्शन ही काम करेगा। प्रतिदिन लंबी-लंबी सांस खींचने के साथ तीन से चार किलोमीटर टहलें। यात्रा पर जाने से पहले चिकित्सकीय परीक्षण करा लें।

इस तरह होगा यात्रा का रजिस्ट्रेशन
मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जाएं। वहां आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और नाम की एंट्री कराएं। फॉर्म को लेने के बाद ऑनलाइन मेडिकल फॉर्म प्राप्त करें। जिला चिकित्सालय में बने डाक्टरों के पैनल से जांच होगी।


उसके बाद सौ रुपये की फीस जमा होने के साथ यात्रा का पंजीकरण होगा। जो तिथि आपके फॉर्म में अंकित है, उसी तिथि में पहलगांव और बालटाल बेस कैंप पर सुबह 11 बजे से पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed