फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 will be able to recognize the voting options

पहचान के 12 विकल्पों से कर सकेंगे मतदान

Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
12 will be able to recognize the voting options
गोवा - फोटो : self
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करान के लिए 12 पहचान पत्रों की स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन


विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए सभी मतदाता, जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचानपत्र जारी किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने को अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। ऐसे निर्वाचक, जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए पहचान संबंधी 12 दस्तावेजों-पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य-केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, बैंकों डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए
विज्ञापन
विज्ञापन


गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा  जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधार कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र प्रस्तुत करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed