{"_id":"5fea242b8ebc3e08c21616d4","slug":"12-thousand-vehicles-owner-will-get-relief-hathras-news-ali2522974101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 12 हजार वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 12 हजार वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के करीब 12 हजार वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। इस साल फरवरी में जिन कागजों की वैधता खत्म हो गई थी, उन कागजातों को अब 31 मार्च 2021 तक शासन से मान्य कर दिया गया है। वैसे संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को राजस्व को लेकर चिंता सताने लगी है।
सरकार ने वाहन स्वामियों को राहत प्रदान करने के लिए फरवरी में एक्सपायर हुए वाहनों के कागजातों को अब मार्च तक मान्य कर दिया गया है। पहले यह वैधता इस साल 31 दिसंबर तक थी। अर्थ व्यवस्था में ट्रांसपोर्ट की अहम भूमिका होती है। इसलिए इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह सुविधा उन वाहन स्वामियों को मिलेगी, जिनका एक फरवरी के बाद प्रदूषण प्रमाण पत्र एक्सपायर हुआ है।
परिवहन विभाग इन वाहनों के चालान भी नहीं काट सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण पत्र को माना जाएगा। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि अब एक फरवरी को एक्सपायर कागजों को अब 31 मार्च तक माना जाएगा।