{"_id":"5f0622568ebc3e63593258eb","slug":"12-parishadiy-school-will-modifing-sadabad-news-ali2381582112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प से चमकेंगे 12 परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प से चमकेंगे 12 परिषदीय स्कूल
विज्ञापन
सादाबाद नगर पंचायत में होती बैठक।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद नगर के परिषदीय स्कूल भी अब ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की तरह चमक उठेंगे। नगर के सभी 12 विद्यालयों का नगर पंचायत द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। शौचालय, मूत्रालय, विद्युतीकरण, टाइल्स आदि के कार्य कराए जा सकेंगे। नगर पंचायत दफ्तर में बुधवार को बोर्ड की बैठक ग्रामीण क्षेत्र की तरह ही अब नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के लागू किए जाने की जानकारी नगर पंचायत सदस्यों को दी गई। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर भी लगाई गई।
बैठक में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा अब नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय भवनों में ऑपरेशन कायाकल्प लागू कर दिया है। शैक्षिक सत्र 19-20 को शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन वर्ष के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किया जाएगा। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत छात्र छात्राओं के लिए उनकी संख्या के अनुरूप अलग अलग शौचा ़लय व मूत्रालय की व्यवस्था की जाएगी। स्वच्छ पेयजल, मल्टीपल हैंडवॉशिंग सिस्टम की सुविधा व जल निकासी का कार्य कराया जाएगा। विद्यालय की फर्श, दीवारों की छत तथा दरवाजे खिड़की का मरम्मत कार्य के अलावा टाइल्स कार्य, विद्युतीकरण, किचनशेड का जीर्णोद्वार, फर्नीचर, चारदीवारी व गेट का निर्माण, इंटरलॉकिंग व गेट निर्माण कार्य, विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, अतिरिक्त कक्षा निर्माण कार्य व अन्य कार्य नगर पंचायत द्वारा कराए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नगर के सभी 12 परिषदीय स्कूलों का क्रमवाइज सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पुस्तकालय का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें साहित्य और स्कूली शिक्षा से से संबंधित किताबे रखी जाएंगी। बैठक में सभी वार्डों के सदस्यों ने खराब हैडपंप, खराब सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाई गई। ईओ लल्लनराम यादव ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नगर में अक्रूर जी महाराज, महाराजा अग्रसेन और वीर गोकुला जाट की मूर्ति स्थापना पर भी विचार किया गया, जिस पर सहमति नहीं सकी। बैठक में मौजूद सदस्यों में सुधीर गर्ग, डॉ. देवचंद्र गौड़, राधेश्याम पागल, अंकित पाराशर, शब्बाल खान, रूपमनोहर अग्रवाल, हमीद खां, पवन, बाबूलाल, ज्योति पाठक, कमलेश कुमारी, शर्मिला, डौली माहौर, उर्मिला देवी, मनीष अग्रवाल, जीतू गौतम के अलावा लेखाकार शैलेंद्र वाष्र्णेय, वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता आदि थे।