फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 kg silver reaches Hathras court

Hathras News: 20 साल पहले लूट के मामले में कोर्ट पहुंची तीन कट्टों में भरकर 12 किलो चांदी, हाजिर नहीं हुए गवाह

Thu, 11 Dec 2025 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 10:56 AM IST
सार

छह साल बाद सादाबाद पुलिस तीन कट्टों में 12 किलो धातु लेकर पहुंची, लेकिन यह वही बरामद माल है या नहीं, इसकी तस्दीक नहीं हो सकी।

विज्ञापन
12 kg silver reaches Hathras court
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

20 साल पहले हुई चांदी लूट मामले में बरामद माल में से केवल 12 किलो धातु ही 10 दिसंबर को कोर्ट में पहुंच सकी। विवेचक व गवाह के हाजिर नहीं होने के कारण कट्टे खुल नहीं सके, जिससे माल की तस्दीक नहीं की जा सकी। अब केस में दो जनवरी की तारीख लगी है, जिसमें विवेचक के उपस्थित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बता दें कि सादाबाद क्षेत्र में 24 जनवरी 2006 को सात कारोबारियों से 48 किलो चांदी की लूट हुई थी। पुलिस ने 15 फरवरी 2006 को घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था और 12 किलो चांदी भी बरामद कर ली थी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार पुलिस ने 23 किलो चांदी बाद में बरामद की थी। कुल 35 किलो चांदी की बरामदगी हो गई थी।
विज्ञापन


यह मामला अब एडीजे एफटीसी कोर्ट द्वितीय में चल रहा है। छह साल से बरामद माल व गवाहों को प्रस्तुत न कर पाने पर पिछली तारीख पर कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया था तथा विवेचक अनिल शर्मा के हाजिर न होने पर साक्ष्य का अंतिम अवसर समाप्त कर दिया था। चांदी कोर्ट में पेश न कर पाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिसंबर को तारीख पर छह साल बाद सादाबाद पुलिस तीन कट्टों में 12 किलो धातु लेकर पहुंची, लेकिन यह वही बरामद माल है या नहीं, इसकी तस्दीक नहीं हो सकी। विवेचक अनिल शर्मा बुधवार को भी हाजिर नहीं हो सके। विवेचक को हाजिर कराने के लिए पत्र लिखा गया है। एडीजी शिवेंद्र ने बताया कि केवल 12 किलो धातु ही लाई गई है, लेकिन उसे खोला नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed