{"_id":"63ee8b169e5b23f4e80cbb94","slug":"12-employees-found-absent-from-duty-in-night-inspection-hathras-news-c-2-1-46519-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रात्रि निरीक्षण में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले 12 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रात्रि निरीक्षण में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले 12 कर्मचारी
Fri, 17 Feb 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 के लिए कलेक्ट्रेट में बने नियंत्रण कक्ष का बुधवार रात 1:30 बजे एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्हें कॉल करके ड्यूटी पर बुलाया गया। मामले में डीएम अर्चना वर्मा ने डायट प्राचार्या, डीआईओएस, बीएसए व प्रभारी अधिकारी को चेतावनी दी है। वहीं संंबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्टों में 18-18 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार रात करीब 1:30 बजे एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम नियंत्रण कक्ष पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान 18 कर्मचारियों में से 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एडीएम ने इस बावत पूरी रिपोर्ट डीएम अर्चना वर्मा को दी। देर रात ही सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को कॉल के माध्यम से नियंत्रण कक्ष बुलाया गया। वहीं, डीएम ने लापरवाही पर डायट प्राचार्या, डीआईओएस, बीएसए व प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को कठोर चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की दशा में विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। वहीं संबंधित विभागीय अधिकारियों को गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।