फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 crore to 58 routes renovated work start by the end of March

Hathras News: 12 करोड़ से 58 मार्गों का होगा जीर्णोद्धार, मार्च के अंत तक काम होगा शुरू

Wed, 01 Mar 2023 05:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 05:15 AM IST
सार

हाथरस जिले की 58 सड़कों की विशेष की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
12 crore to 58 routes renovated work start by the end of March
जर्जर सड़क प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में 12 करोड़ की लागत से सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। इससे शहर के मध्य से गुजर रहे मार्गों सहित 58 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मार्च के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक जिले में काफी सड़कें जर्जर हालत में हैं। गड्ढामुक्ति अभियान के तहत भी जिले की इन सड़कों की दशा नहीं सुधरी है। शासन स्तर से सड़कों की दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में हाथरस जिले की 58 सड़कों की विशेष की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शहर के अंदर से गुजर रहे मार्ग की भी होगी विशेष मरम्मत
नगला उम्मेद से नगला भुस तक का मार्ग लोनिवि के अधीन हैं। करीब साढ़े आठ किमी में लोनिवि द्वारा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए एक लेयर बिछाई जाएगी। माना यह भी जा रहा है कि शहर के तालाब ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड भी सही की जाएगी। सेतु निगम का दो साल का समय भी पूरा हो जाएगा। ओवर ब्रिज को लोनिवि हैंडओवर लेगा। मामले में लोनिवि अधिशासी अभियंता राजेश निगम का कहना है कि 58 सड़कों की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। जल्द काम शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed