Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 BS-III and BS-IV buses to be removed from Hathras depot

Hathras News: हाथरस डिपो से हटेंगी 12 बीएस-थ्री और बीएस-फोर बसें

Fri, 27 Nov 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
12 BS-III and BS-IV buses to be removed from Hathras depot
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। रोडवेज के हाथरस डिपो से जल्द ही 12 पुरानी बसें हटाई जाएंगी। निर्धारित आयु और किलोमीटर पूरे करने की कगार पर पहुंच चुकीं बीएस-थ्री और बीएस-फोर श्रेणी की इन बसों को बेड़े से बाहर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

आए दिन खराब होने और मरम्मत पर अधिक खर्च आने के कारण डिपो प्रबंधन इन बसों के संचालन को बंद करने का मन बना चुका है। निर्धारित किलोमीटर पूरे होते ही इनका संचालन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी हो चुकी इन बसों की कार्यशाला में बार-बार मरम्मत करानी पड़ती है। इसके बावजूद कई बार मार्ग पर चलते समय बसें खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी उठानी पड़ती है और निगम को भी राजस्व का नुकसान होता है। इसी वजह से इन्हें चरणबद्ध तरीके से बेड़े से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस डिपो से 12 बसें हटने के बाद बसों की उपलब्धता और कम हो सकती है। पहले से ही मार्गों के सापेक्ष पर्याप्त बसें नहीं होने की स्थिति में सहालग और त्योहारों के दौरान यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

यदि पुरानी बसों के स्थान पर नई बीएस- सिक्स बसें आवंटित नहीं हुईं तो दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और कासगंज सहित प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों ने पुरानी बसें हटाने के साथ ही नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि पुरानी बसों के कारण अधिक समस्या आ रही हैं। मियाद पूरी होते ही उन्हें हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed