{"_id":"5ca8f4ebbdec222dcd5a9389","slug":"11554576619-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ की सभा में भी नहीं आए सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ की सभा में भी नहीं आए सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा में हाथरस और अलीगढ़ के काफी भाजपाई मौजूद थे लेकिन क्षेत्रीय सांसद राजेश दिवाकर इस सभा में भी नहीं दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि टिकट कटने के बाद क्षेत्रीय सांसद राजेश दिवाकर अब तक भाजपा के चुनाव प्रचार या किसी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए हैं।
नामांकन के समय में भी वह मौजूद नहीं थे। उनके समर्थक भी इस चुनावी सभा में दिखाई नहीं दिए। सांसद की गैरमौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रही। हालांकि सांसद ने टिकट कटने के बाद कहा था कि पार्टी में उनकी निष्ठा यथावत बनी रहेगी लेकिन अब पार्टी के प्रचार से वह दूर हैं। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।