फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नवागत सहायक डीपीआरओ से छिने वितीय अधिकार

नवागत सहायक डीपीआरओ से छिने वितीय अधिकार

Fri, 28 Dec 2018 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नवागत सहायक डीपीआरओ से छिने वितीय अधिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। जिले में तैनात हुए नवागत सहायक डीपीआरओ बनवारी सिंह से वित्तीय अधिकारों को वापस ले लिया गया है। उन्होंने शासन स्तर से जारी आदेशों को ताक पर रखकर प्रशासनिक और वित्तीय दोनों ही पदों के चार्ज संभाल लिए थे। अब डीएम के आदेश के बाद जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार को वित्तीय चार्ज दे दिया गया है।

शासन स्तर से लंबे समय रिक्त पड़े पद डीपीआरओ पर सहायक डीपीआरओ बनवारी सिंह को प्रशासनिक दायित्वों के साथ तबादला किया गया था। तबादले के बाद बनवारी सिंह ने प्रशासनिक के साथ वित्तीय अधिकारों का चार्ज भी संभाल लिया। यहां तक कि चार्ज संभालने वाली फाइल पर उच्चाधिकारियों के काउंटर हस्ताक्षर भी नहीं हुए।
विज्ञापन


अब इस मामले के संज्ञान में आने के बाद डीएम के अनुमोदन पर बनवारी सिंह तत्काल वित्तीय अधिकारों को वापस ले लिया गया और जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार को वित्तीय अधिकारों का चार्ज दिया गया है। इस मसले को विकास भवन में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed