फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिला अस्पताल में सुविधाएं न होने पर किया जोरदार प्रदर्शन, हंगामा

जिला अस्पताल में सुविधाएं न होने पर किया जोरदार प्रदर्शन, हंगामा

Wed, 14 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुविधाएं न होने पर किया जोरदार प्रदर्शन, हंगामा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बागला संयुक्त चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने बुधवार को बुधवार को जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी की। इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय प्रचारक प.पंकज धवरैया की वहां तैनात चिकित्सकों और सीएमएस से तीखी नोकझोंक हुई। शोरगुल के बीच कुछ वरिष्ठ नेताओं के पोस्टर भी जलाए गए और पुतले भी फूंके गए और पोस्टर जलाए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जिला अस्पताल में इस समय काफी अव्यवस्थाएं हावी हैं। इसको लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने बुधवार को जिला अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया और हंगामा काटा। परिषद के राष्ट्रीय प्रचारक पंकज धवरैया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे। इनके हाथ में पोस्टर और तख्तियां लगी थीं। इसमें बागला अस्पताल को रेफर सेंटर घोषित करो जैसे नारे लिखे थे। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुछ मरीजों को भी वहां दिखाया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि इन मरीजों को उपचार के अभाव में वापस भेज दिया गया है और कुछ का तो उपचार ही अस्पताल में नहीं कराया जा रहा। जिला अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। यहां जरा सा बीमार होने पर मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद चिकित्सा अधिकारी से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान अस्पताल परिषद में पीएम और सीएम से लेकर कई राष्ट्रीय नेताओं के पोस्टर जलाए और यह आरोप लगाया कि ऐसी जन सुविधाओं पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रदर्शनकारी व्यवस्था नहीं सुधरने पर भूख हड़ताल की चेतावनी देकर वहां से चले गए। प्रदर्शनकारियों में रजत गौतम, निशांत उपाध्याय, हरीशंकर दुबे, संचित, योगेश, विकास चतुर्वेदी, बिट्टू शर्मा, लोकेश सेंगर, विशाल, रंजीत ठाकुर, सुग्रीव शर्मा, अभिषेक दुबे, सूरज यादव, शेखर रावत, विकास पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed