फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल छह थानों के इंस्पेक्टर बदले

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल छह थानों के इंस्पेक्टर बदले

Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल  छह थानों के इंस्पेक्टर बदले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने बुधवार सुबह छह थानों के प्रभारी निरीक्षकों का तबादला कर दिया। बड़े पैमाने पर फेरबदल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

एसपी ने सादाबाद में वांरटी की पिटाई को लेकर पैदा हुए विवाद के कारण वहां तैनात प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का तबादला कर उन्हें हाथरस जंक्शन थाने का इंस्पेक्टर बना दिया है। वहीं हाथरस जंक्शन में हुए दोहरे हत्याकांड के कारण वहां तैनात प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र पर गाज गिरी है। हाथरस जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की आम शिकायतें भी एसपी के पास पहुंच रही थीं। जगदीश चंद्र को सहपऊ का कोतवाल बनाया गया है।

वहीं सहपऊ में तैनात इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को बेहतर कार्य का इनाम देते हुए हसायन का कोतवाल बनाया गया है। सासनी में तैनात प्रदीप कुमार सिंह को हाथरस कोतवाली में तैनात कर क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप कुमार सिंह बीते कुछ दिनों से गैर हाजिर चल रहे हैं। उनकी जगह आगरा से यहां आए इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने ली है।
विज्ञापन


वहीं महिला थाने की निरीक्षक पंकज रानी को भी हटा दिया गया है। उन्हें शहर कोतवाली में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का इंचार्ज बनाया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर नंदनी सिंह महिला थाने की कोतवाल होंगी। बीते दिनों पंकज रानी और थाने में तैनात दरोगाओं के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो गया था। थाने में आपसी मनमुटाव और कलह की शिकायत एसपी तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसपी ने सीओ को जांच सौंप दी थी। एसपी ने शहर कोतवाली, सिकंदराराऊ, चंदपा और मुरसान थाने में फेरबदल नहीं किया है। हालांकि मुरसान कोतवाल को हटाए जाने को लेकर प्रधान संगठन के लोग एसपी से मिलने पहुंचे थे।


रीडर, पीआरओ बदले, दरोगाओं का तबादला
हाथरस। एसपी ने सादाबाद थाने में एसएसआई रह चुके विपिन यादव को थाना हाथरस गेट का एसएसआई बनाया है। वह पिछले कुछ दिनों से पुलिस लाइन में तैनात थे। विपिन को छोड़कर जिलेभर में कहीं कोई और एसएसआई तैनात नहीं है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को बिसावर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। साधना सिंह को शहर कोतवाली से महिला थाने भेजा गया है। सरिता तोमर को भी महिला थाने में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्विवेदी को एसपी का रीडर बनाया गया है। वहीं हसायन के इंस्पेक्टर रहे प्रवीन कुमार सिंह और हाथरस गेट थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर कैलाश बाबू को एसपी का पीआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed