फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   9 उडनदस्ता टीमें रखेंगी वाहनों पर निगरानी

9 उडनदस्ता टीमें रखेंगी वाहनों पर निगरानी

Wed, 13 Mar 2019 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
9 उडनदस्ता टीमें रखेंगी वाहनों पर निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव में तैनात उड़नदस्ता टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग टीम के अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक की।

डीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में सख्ती से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने और उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अफसरों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट वाले मार्ग पर आवाजाही करने वाले सभी वाहनों पर निगरानी रखें और चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में लाए जाने वाली नकदी, अवैध शराब, असलाह, संदेहास्पद वस्तुओं मिलने पर वीडियोग्राफी एवं विधिक कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों और कंट्रोल रुम को सूचित करें। डीएम ने लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित 9 उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों को 24 घंटे पुलिस फोर्स के साथ निर्धारित क्षेत्र में आवागमन करने वाले सभी वाहनों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षक टीम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से कार्रवाई कर वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी (व्यय) को दैनिक रिपोर्ट से अवगत कराएंगे। उन्होंने वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन गठित टीमों के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्रवाई से अवगत कराते हुए रिपोर्ट देंगे। एडीएम अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि उड़नदस्ता की टीम की गाड़ियों पर जीपीएस प्रणाली के तहत निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 05722-226886 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed