{"_id":"5c252369bdec2256c50f42f9","slug":"111545937769-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से ज्यादा का कर्ज लाभ लेने वाले किसानों से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से ज्यादा का कर्ज लाभ लेने वाले किसानों से होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। फसल ऋण मोचन योजना के तहत अब एक लाख रुपये से अधिक कर्ज माफी का लाभ लेने वाले किसानों से वसूली की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से सूची तैयार कर ली गई है। जिले में लगभग 2,500 किसानों ने कई माध्यमों से एक लाख से अधिक की कर्ज माफी का लाभ लिया है। अब जल्द ही बैंक के माध्यम से इन किसानों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में एक ही आधार से एक लाख से अधिक का कर्जमाफी में लाभ लेने वाले किसानों को विभाग की ओर चिन्हित कर लिया गया है। वही एक ही बैंक से एक ही केसीसी पर एक लाख से अधिक का ऋण माफ करने वाले और अलग-अलग बैंकों से लोन लेकर ऋण माफ करने वाले किसानों की भी सूची तैयार की गई है।
अब इन किसानों से बैंकों के माध्यम से वसूली की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से संबंधित बैंकों को इस सूची के आधार पर सूचनाएं भेजी जा रही है, ताकि निर्धारित समयावधि में वसूली की कार्रवाई की जा सके।