फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   डीएम मेला के रिसीवर हैं, न कि किला परिसर के

डीएम मेला के रिसीवर हैं, न कि किला परिसर के

Fri, 18 Aug 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 18 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम मेला के रिसीवर हैं, न कि किला परिसर के
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बार रूम में अधिवक्ताओं की बैठक बार अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संचालन बार के सचिव दिनेश कुमार बंसल ने किया। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से कोतवाली प्रभारी सादाबाद पर अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने डीएम द्वारा गुरुवार को कुछ अधिवक्ताओं के बिस्तर हटाने के निर्देश दिए जाने का भी विरोध करते हुए इस पर आक्रोश व्यक्त किया। इन मुद्दों पर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। इसके विरोध में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज एवं सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग से मुलाकात की और इन समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज को बताया कि डीएम मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर नियुक्त किए गए हैं। वह केवल कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हैं, इसलिए वह अपने मनमाने तरीके से कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। वह न्यायालय परिसर और श्रीदाऊजी महाराज मंदिर के रिसीवर नहीं हैं। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि डीएम ने अगर मनमाने तरीके से कार्य किया तो अधिवक्ताओं द्वारा प्रशासन के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के रवैये को हठी बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


बार के सचिव दिनेश कुमार बंसल ने अधिवक्ता सम्मेलन के संयोजक पद से त्यागपत्र जिलाधिकारी को प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस प्रशासन के अवैधानिक कार्य के विरोध में और वकीलों के साथ हो रहीं दुर्व्यवहार पूर्ण घटनाओं के विरोध में प्रशासन का बार कोई सहयोग नहीं करेगी और न अधिवक्ता सम्मेलन में शामिल होगी। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश गुप्ता, नीलकमल, लक्ष्मीकांत सारस्वत, संजीव दुबे, हीरेश कुमार उपाध्याय, अरविंद वशिष्ठ, गोतेंद्रपाल सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, शीलेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, भूरी सिंह, चरन सिंह, वीरी सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed