फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   110 entries came from 16 schools in the essay competition

निबंध प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों से आईं 110 प्रविष्टियां

Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

निबंध प्रतियोगिता में नगर के 16 विद्यालयों से 110 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। निबंध प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आर एन शर्मा व संचालन सुधीर गर्ग एवं संदीप पाठक ने किया।

विज्ञापन
110 entries came from 16 schools in the essay competition
विजेता छात्रा को सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह देते न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव दीप सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत के तत्वावधान में एवं समाजसेवी संदीप पाठक एवं सुधीर गर्ग के संयोजन में गांधी पार्क में निबंध प्रतियोगिता एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में नगर के 16 विद्यालयों से 110 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। इसे जूनियर वर्ग कक्षा 6-8 और सीनियर वर्ग कक्षा 9-12 में बांटा गया।
निबंध प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों का वितरण किया गया। 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी एवं विद्यालयों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव दीप सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में रविकांत अग्रवाल चेयरमैन, ईओ मणि सैनी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आर एन शर्मा व संचालन सुधीर गर्ग एवं संदीप पाठक ने किया। कार्यक्रम के अंत में काव्य गोष्ठी का आयोजन सुधीर गर्ग के संयोजन में किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक सतीश चंद रावत ने की। मुख्य अतिथि डॉ. आरएन शर्मा रहे। काव्य गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कवि जयप्रकाश पचौरी ने किया। शायर नूर मोहम्मद नूर, राधेश्याम पागल, रामबाबू पिप्पल, सुरेश आबादी, राकेश ओझा, पिंकी पाराशर, भूदेव आर्य आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed