फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 bigha crop of wheat burn from electric spark

बिजली की चिंगारी से गेहूं की 11 बीघा फसल राख

Fri, 16 Apr 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
11 bigha crop of wheat burn from electric spark
गांव नगला कुंवरजी के निकट खेत में रखे लांक में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नगला कुंवरजी के खेतों में रखे गेहूं के लांक में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठते देख ग्रामीण मौके की ओर भागे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से सबकुछ राख हो चुका था।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी निवासी लालमन सिंह ने अपने खेत के गेहूं की थ्रेशरिंग करने के लिए लांक को खेत में इकट्ठा कर दिया था। जिस जगह पर लांक इकट्ठा हो रहा था, वहीं से बिजली की लाइन भी गुजर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर को तारों से गिरी चिंगारी से लांक में आग लग गई और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

यह देखकर आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। यहां पर आग पर काबू पाना तो दूर, लोग उसके आसपास तक नहीं पहुंच पा रहे थे। आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। यहां पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से करीब नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed