{"_id":"e8e36b06e06830dd0e7711a4f8617a7f","slug":"106-member-of-election-staff-will-register-in-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"106 गैर हाजिर कर्मियों के विरुद्ध होगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106 गैर हाजिर कर्मियों के विरुद्ध होगी रिपोर्ट
hathras
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को मंडी समिति में 1600 से अधिक पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। गैरहाजिर रहने पर 106 मतदान कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
डीएम अबरार अहमद ने बुधवार को कहा कि मतदान प्रक्रिया में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी मतदान कर्मी टीम भावना और व्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न कराएं। उन्होंनेे बताया कि मौजूदा वर्ष 2015 की पंचायत वोटर लिस्ट में शामिल मतदाता ही अपने मताधिकार को प्रयोग कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि मतदान कर्मी मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई भी ऐसा कार्य या आचरण नहीं करें, जिससे उनकी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी पर उंगली उठ सके।
एडीएम डीपी सिंह ने कहा कि कर्मी मतदान दिवस से एक दिन पहले निर्धारित स्थल पर सभी आवश्यक मतदान सामग्री लेकर भली-भांति चेक अवश्य कर लें।
परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया एवं मतदान कर्मियों के महत्वपूर्ण कार्यकलापों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार, गिरीश बाबू नागर, सुरेश चंद्र यादव, आरके जिंदल, भूपेंद्र कुमार तथा ईश्वर दयाल ने मतदान दिवस पर मतदेय स्थल पर पोलिंग एजेंट की तैनाती करने, मतदान के लिए बैलेट बॉक्स तैयार करने, निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित जरूरी कार्यकलापों एवं अभिलखों को भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैलेट बॉक्स तैयार करने, मतदान कराने सहित बैलेट बॉक्स को सील करने जैसी जरूरी प्रक्रियाओं का रिहर्सल कराया। शंकाओं का मौके पर समाधान किया।
ट्रेनिंग में डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार, एई डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गौतम आदि थे।