{"_id":"5bb65f61867a55292d0cb40a","slug":"101538678625-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 पर 6.90 लाख का जुर्माना, दो को हुई सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 पर 6.90 लाख का जुर्माना, दो को हुई सजा
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट और फिर हुई विभागीय कार्यवाही में जनपद के 53 खाद्य पदार्थ विक्रेता व निर्माताओं पर कार्रवाई की गई है, जिनमें दो को कारावास की सजा भी सुनाई गई है।
खाद्य पदार्थों के निर्माण व उसे बेचने वालों के यहां से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद विभाग द्वारा कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर किया गया है। जिसका अंतिम निर्णय आ गया है। जिसमें 53 खाद्य कारोबारियों पर विभागीय कार्यवाही की गई है। जिसमें दूध, खोआ, मिठाई, नमकीन, तेल, दाल आदि का कारोबाद करने वाले शामिल हैं। 51 पर 6.90 लाख रुपए का जुर्माना हुआ है।
जबकि दो पर जुर्माने के साथ साथ सजा भी जुनाई गई है। जिसमें एक को एक दिन की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना तो दूसरे का मिश्रित दूध का नमूना अधोमानक होने पर उसे छह माह का कारावास और एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी एफडीए के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने दी है।