{"_id":"596e4ec54f1c1ba05d8b480f","slug":"101500401349-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश में 13 स्थानों पर खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश में 13 स्थानों पर खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
सांसद राजेश दिवाकर ने संसद में मानव संसाधन विकास मंत्री से प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार को प्राप्त नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्तावों के संबंध में जानकारी मांगी है।
सांसद के सवाल के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से सिविल सेक्टर के तहत नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 13 प्रस्ताव और अनुरोध प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश से सभी जिलों में पहले ही जवाहर नवोदय विद्यालय स्वीकृत किए जा चुके हैं।
प्रदेश में जिन जगहों पर नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं, उनमें फैजाबाद, फर्रुखाबाद, रमाबाई नगर, सीतापुर, आगरा देहात, सुमेरपुर जिला हमीरपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, बांदा, बहराइच, उन्नाव जिला गोरखपुर, महाराजगंज और फतेहपुर शामिल हैं।