{"_id":"5748845d4f1c1b2f2d692d12","slug":"100-bed-shelter-home-will-be-1-65-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.65 करोड़ से बनेगा 100 बिस्तर का शेल्टर होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.65 करोड़ से बनेगा 100 बिस्तर का शेल्टर होम
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने शहर में एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से एक सौ बिस्तर वाले शेल्टर होम के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का शीघ्र चयन करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए हैं।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक कार्यप्रगति का जायजा लिया। डीएम ने सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्लान के तहत व्यक्तिगत ऋण और समूह ऋण की प्रगति को नाकाफी बताते हुए योजना से लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों को जागरूक करने के लिए सभी कम्युनिटी आर्गेनाइजर को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि सभी कम्युनिटी आर्गेनाइजर के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए।
आसरा योजना में घरों की होगी जांच
डीएम ने आसरा योजनांर्तगत निर्माणाधीन आवासों की कार्यप्रगति के बारे में जानकारी करके कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट जल निगम मथुरा के परियोजना प्रबंधक को आवासों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पीओ डूडा को आवासों के निर्माण के विभिन्न चरणों में निरीक्षण करने के बारे में हिदायत दी और कहा कि निर्माण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन
नया सवेरा में घरों के लिए 446 आवेदन मिले
डीएम ने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की जगह शुरू नया सवेरा आवास योजना के तृतीय चरण में जलेसर रोड पर नवनिर्मित आवासों के आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद उपयुक्त प्रार्थना पत्रों की एसडीएम हाथरस केहरी सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा क्रॉस चेक कराकर पात्र लोगों को आवास आवंटन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के पीओ डूडा को निर्देश दिए। पीओ डूडा ने बताया कि नया सवेरा के तृतीय चरण में जलेसर रोड पर नवनिर्मित आवासों के आवंटन के लिए कुल 1,544 आवेदन मिले हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान जांच में कुल 270 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं। सिकंदराराऊ में नया सवेरा के द्वितीय चरण में 500 नवनिर्मित आवासों के आवंटन के लिए अब तक कुल 129 आवास आवंटित किए जा चुके हैं। एसडीएम सिकंदराराऊ द्वारा जांच में 176 पात्र आवेदन पाए गए हैं, जिनमें से 72 आवेदकों द्वारा औपचारिकता पूर्ण की गई हैं।
शेल्टर होम को मिले 65.90 लाख
पीओ डूडा अंजू सिंह ने बैठक में बताया कि शहर में एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत वाले एक सौ बिस्तर वाले शेल्टर होम के निर्माण के लिए सूडा द्वारा 65 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है, जो कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट जल निगम मथुरा को उपलब्ध करा दी गई है।
ये अफसर रहे बैठक में मौजूद
बैठक में एडीएम धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम केहरी सिंह, एनपी पांड्ेय, तहसीलदार कुमारचंद जवालिया, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, ईओ नगर पालिका बालकृष्ण कुम्हेरिया और अन्य निकायों के अधिकारी मौजूद थे।