{"_id":"6af213ad6ddcee1bc2009724","slug":"10-link-roads-will-be-improved-in-the-district-with-rs-23793-lakh-hathras-news-c-56-1-hts1003-156834-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में 237.93 लाख रुपये से सुधरेंगे 10 संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में 237.93 लाख रुपये से सुधरेंगे 10 संपर्क मार्ग
Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले जिले के 10 प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत व निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इन कार्यों के लिए कुल 237.93 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। चालू वित्तीय वर्ष में पहली किस्त के रूप में 81.33 लाख रुपये की धनराशि भी शासन ने जारी कर दी है।
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार पीबी मार्ग से सिंहपुर दरियापुर तक 1.920 किमी लंबे रास्ते के लिए सर्वाधिक 36.140 लाख रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष 12.650 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है, जबकि 1.250 किमी लंबे खिजरपुर-नगला कोठी मार्ग के लिए 29.280 लाख रुपये में से 10.250 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
बरतरखास से शेरपुर तक 1.250 किमी मार्ग के लिए 26.610 लाख रुपये की लागत के सापेक्ष 9.310 लाख रुपये, रतिभानपुर-भेंकुरी मार्ग से गूजरपुर होते हुए नगला नरी तक 0.250 किमी हिस्से के निर्माण के लिए 27.920 लाख में से 9.770 लाख रुपये और रतिभानपुर-भेंकुरी मार्ग से गूजरपुर तक 0.200 किमी मार्ग के लिए 23.580 लाख में से 8.250 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दौंकेली से नगला पीपली तक 0.180 किमी मार्ग के लिए 21.300 लाख की लागत के सापेक्ष 7.460 लाख रुपये, भैंसमई से नौजरपुर मार्ग तक 0.170 किमी आबादी भाग के लिए 19.610 लाख रुपये में से 6.860 लाख रुपये और अरनौठ से मीरपुर मार्ग के 0.150 किमी आबादी हिस्से के लिए 17.980 लाख में से 6.290 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
अगसौली-वाजिदपुर से खिजरपुर मार्ग के 0.350 किमी आबादी भाग के लिए 17.820 लाख में से 6.240 लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई है। वहीं पीलीभीत-बरेली (पीबी) मार्ग से रामपुर नगला चटोल तक 0.100 किमी मार्ग के लिए 15.840 लाख की लागत में से 5.540 लाख रुपये जारी हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बजट आवंटन के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर फाइनल होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।