फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1,652 beneficiaries received official gifts

1,652 लाभार्थियों को मिले सरकारी तोहफे

Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
1,652 beneficiaries received official gifts
102 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करते राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। प्रदेश की सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की मौजूदगी में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पूरे जिले में कुल 1,652 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से मदद दी गई। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मथुरा रोड स्थित सुंदरबाग में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने फीता काटकर, गुब्बारे और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने 102 नंबर की तीन एंबुलेंस मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कल्याणकारी योजनाओं से सात सौ से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया। जिले के तीन विकास विकास खंड हाथरस, मुरसान और सासनी में आयोजित कार्यक्रमों में शासन की विभिन्न योजनांर्तगत 952 पात्र लोगों को लाभान्वित किया। 
विज्ञापन

वर्मा ने सीएम का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र के अनुसार सभी वादे तीन साल के कार्यकाल में ही पूरे कर दिए हैं। शासन की जनजल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के गरीब, पिछडे़, कमजोर वर्गों के लोगों खासकर झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले परिवारों को बड़ी तादाद में मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार की चुंगी माफ  करने, समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, स्वच्छ शौचालय सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को रोजी-रोटी से जोड़ने का काम करने की जानकारी दी। बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए लैपटॉप, कन्या विद्याधन जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
मंत्री ने सुंदरबाग में लगी विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर जिले में विभागीय उपलब्धियों का जायजा लिया। पंडाल में मौजूद अन्य लाभार्थियों को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

 
डीएम ने किया मंत्री का स्वागत
डीएम शमीम अहमद खान ने राज्य मंत्री वर्मा को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, डीआईओएस जेके मलिक आदि ने बुके भेंट कर तथा बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। डीएम ने मुख्य अतिथि राममूर्ति सिंह वर्मा और कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी बतौर उपस्थित आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघटिया को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया। 



ये नेता और अफसर रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना, सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, शहर अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, तेजवीर सिंह सिसौदिया, बबलू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, एसडीएम केहरी सिंह, वैभव मिश्रा, एनपी पांडे, केपी सिंह, सीओ प्रीति सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed