{"_id":"65429c36785280ae3108ff74","slug":"yupika-community-festival-center-will-operate-in-a-building-that-has-been-closed-for-32-years-hardoi-news-c-213-1-hra1001-5988-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 32 साल से बंद भवन में यूपिका सामुदायिक उत्सव केंद्र का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 32 साल से बंद भवन में यूपिका सामुदायिक उत्सव केंद्र का होगा संचालन
Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संडीला। नगर में लखनऊ रोड स्थित यूपिका के 32 साल से बंद भवन में बुधवार को यूपिका सामुदायिक उत्सव केंद्र का शुभारंभ हो गया। केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपिका हैंडलूम की प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने किया।
अध्यक्ष अमरेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि यूपिका के इस भवन में 32 साल पहले बुनकरों की ओर से कपड़ों का निर्माण कराया जाता था। कहा कि लंबे समय से यहां पर काम बंद हो जाने से यह खाली पड़ा था। कहा कि यूपिका यहां पर अपने नए शोरूम के साथ ही एक उत्सव केंद्र भी खोल रही है। इस शोरूम में बुनकरों से बने कपड़ों की बिक्री की जाएगी। सामुदायिक उत्सव केंद्र का उपयोग सभी सामाजिक कार्यों के लिए किराए पर दिया जाएगा।
कानपुर यूपिका के प्रबंध निदेशक कैलाश प्रताप वर्मा ने बताया कि बुनकरों के सामाजिक आयोजनों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रईस अंसारी, यूपिका के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा, भाजपा नेता लोकेश सैनी, क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक लाल श्रीवास्तव व जावेद फजल आदि मौजूद रहे।