{"_id":"5ff4aa8d8ebc3e33ad731c0f","slug":"youvti-ne-fanshi-laga-jaan-di-hardoi-news-knp604189920","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कामीपुर गांव निवासी युवती ने सोमवार की रात घर में फांसी लगा ली। परिजन मंगलवार अल सुबह उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों को युवती को परेशान करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कामीपुर निवासी मोना देवी (21) पुत्री रामसनेही ने सोमवार की रात घर के एक कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन मोना को बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर मोना फांसी पर लटकती मिली। आनन फानन में नीचे उतारने के बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि मोना पांच बहनों व चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। पिता रामसनेही ने बताया कि गांव के ही दो युवक पिछले कुछ दिनों से अकारण उसकी बेटी से गाली गलौज कर रहे थे। सोमवार की शाम को भी इन युवकों ने गाली गलौज की थी। इसके बाद से उसकी बेटी परेशान थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।