{"_id":"6a60ffdafce5e8429a05f880","slug":"youth-who-returned-home-from-punjab-dies-murder-by-poisoning-liquor-alleged-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153571-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंजाब से घर आए युवक की मौत, शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंजाब से घर आए युवक की मौत, शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
फोटो-08- अक्षय। फाइल फोटो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बांधा निवासी युवक की बीते 17 जुलाई को पंजाब में तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि मजदूरी के लिए लेकर गए शख्स ने उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। 19 जुलाई को घर आए युवक की मेडिकल कॉलेज में मंगलवार आधीरात के बाद मौत हो गई।
बांधा निवासी अक्षय कुमार उर्फ राम तीरथ (18) पंजाब में मजदूरी करता था। पिता सर्वेश ने बताया कि चार माह पहले पूरा परिवार गांव के ही एक शख्स के साथ मजदूरी करने पंजाब गया था। 15 दिन पहले अक्षय को छोड़कर बाकी सभी लोग वापस आ गए थे। बीते 17 जुलाई को पंजाब में ही अक्षय की तबीयत बिगड़ गई।
परिजन का आरोप है कि गांव से मजदूरी के लिए ले जाने वाले शख्स ने अक्षय कुमार को शराब में मिलाकर जहर पिला दिया। गंभीर हालत में 19 जुलाई को अक्षय घर आया और परिजन को जानकारी दी। परिजन उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। यहां उपचार के दौरान मंगलवार आधीरात के बाद अक्षय की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक छह भाई-बहनों में बड़ा और अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि परिजन ने शराब में जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शिकायत देने की बात कही। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।