{"_id":"691a116f6ff6fa78af0bd85f","slug":"youth-wanted-in-drug-store-murder-case-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140434-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दवा दुकानदार की हत्या में वांछित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दवा दुकानदार की हत्या में वांछित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सात जून को नहर में मिला था शव, मुख्य आरोपी जेल में बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तकरीबन पांच माह पहले हुई मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में वांछित मुख्य आरोपी के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसी निवासी सचिन कुमार राजपूत (25) मेडिकल स्टोर चलाता था। उसका मेडिकल स्टोर सांडी के चौधरियापुर के पास था। बीती छह जून को मेडिकल स्टोर संचालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। सात जून को सुरसा थाना क्षेत्र के मझिला पुल के पास उसका शव नहर में मिला था।
परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। सांडी थाना क्षेत्र के मानीमऊ निवासी रामेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। रामेंद्र मेरठ में रहकर नौकरी करता था। इस दौरान उसकी पत्नी से सचिन की नजदीकियां हो गई थीं। रामेंद्र ने सचिन की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में रामेंद्र के भतीजे श्यामू प्रजापित की तलाश पुलिस कर रही थी। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि श्यामू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक पुलिस ने बरामद की है।