फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth riding a bicycle dies due to bull attack

Hardoi News: सांड़ के हमले से साइकिल सवार युवक की मौत

Wed, 22 May 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth riding a bicycle dies due to bull attack
हरियावां। हरियावां गांव में साइकिल से जा रहे युवक को आपस में लड़ रहे दो सांड़ों ने घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी छोटे जोशी (45) हरियावां के आसपास के गांवों में पूजा पाठ कराते थे। मंगलवार को वह मां मैनादेवी का चश्मा लेने के लिए हरदोई गए थे। रात में देर हो जाने पर वह कंडौना गांव में अपनी बुआ के घर पर रुक गए थे। बुधवार को वह जजमानी में हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव साइकिल से जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे हरियावां कस्बे में अशोक किराना दुकान के पास दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इनमें से एक सांड़ ने अचानक छोटे जोशी पर हमला बोल दिया। छोटे उछलकर नीचे आ गिरे। इसके बाद कई बार सांड़ ने उन पर हमला बोला। गंभीर रूप से घायल छोटे को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरियावां भावना भारद्वाज ने बताया कि सांड़ के हमले से छोटे जोशी की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खंड विकास अधिकारी हरियावां निधि राठौर ने बताया कि हरियावां कस्बे में छुट्टा मवेशियों की संख्या अधिक है। जल्द ही अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed