फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth resident of Shuklaganj of Unnao murdered and threw his body in Gomti river.

Hardoi News: उन्नाव के शुक्लागंज निवासी युवक की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंका

Fri, 02 Aug 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth resident of Shuklaganj of Unnao murdered and threw his body in Gomti river.
भरावन। उन्नाव के शुक्लागंज में 20 हजार रुपये के विवाद में युवक का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव गोमती नदी में फेंक दिया गया। अपहरण के आरोपियों की निशानदेही पर उन्नाव से आई पुलिस ने युवक का कंकालनुमा शव नदी से बरामद किया।
विज्ञापन

कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के 25 ईडब्ल्यूएस निवासी अभय त्रिपाठी (26) उन्नाव के शुक्लागंज में रहकर डिजिटल मार्केंटिंग का काम करता था। शुक्लागंज पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर उसका ऑफिस था। बीती 25 जुलाई को उसके दोस्तों अमन उर्फ तुषार और शुभम ने उसका अपहरण कर किया था। अभय की पत्नी दिव्या त्रिपाठी ने अपहरण की रिपोर्ट 27 जुलाई को गंगाघाट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफआईआर में दर्ज कराई गई आशंका के आधार पर शुक्लागंज के ही रहने वाले अमन और शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो दोनों पुलिस को बरगलाते रहे बाद में हत्या कर शव गंगा में फेंक देने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गंगा नदी में शव की तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि सिर पर ईंट मारकर अभय की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे कार में डालकर अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर के पास पुल से गोमती नदी में फेंक दिया था। दोनों की निशानदेही पर उन्नाव के शुक्लागंज थाने से आई पुलिस टीम ने अभय का कंकालनुमा शव बरामद किया। अभय की पैंट के कपड़े से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्लागंज कोतवाली के उपनिरीक्षक जन्मेजय की तहरीर पर शव मिलने की रिपोर्ट अतरौली थाने में दर्ज कराई गई। इसमें अभय की हत्या किए जाने का उल्लेख भी किया गया। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्नाव से आए अफसरों ने बताया कि अमन पहले अभय के साथ काम करता था। अभय पर अमन के 20 हजार रुपये उधार थे। इसी की रंजिश में हत्या की गई है। घटना के बाद शव 25 जुलाई की रात में ही यहां फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed