{"_id":"3eb183630b81140b8ce55061ed620534","slug":"youth-penalty-stilts-of-tte-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक जुर्माना लगाने पर टीटीई से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक जुर्माना लगाने पर टीटीई से भिड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजरानी सुपरफास्ट ट्रेन से उतरे युवक के पास
विज्ञापन
एक्सप्रेस का टिकट मिलने पर युवक टीटीई से भिड़ गया। टीटीई द्वारा जुर्माना
भरवाने को कहने पर युवक ने हंगामा किया और जब आरपीएफ को बुलाया गया तो
आरपीएफ दारोगा से भी काफी देर तक बहस हुई। हालांकि बाद में युवक को
जुर्माना जमा करना पड़ा।
इस बीच टीटी रूम के बाहर काफी भीड़भाड़ लगी रही। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ से चलकर हरदोई पहुंची अप रूट की 22453 राजरानी एक्सप्रेस से उतरे एक युवक के पास गलत टिकट होने के बावजूद जुर्माना भरवाने के लिए कहने पर काफी हंगामा किया।
इलाहाबाद निवासी जितेश श्रीवास्तव जैसे ही ट्रेन से उतरे तो उन्हें टीसी ने दरवाजे के पास रोक कर उसे टिकट दिखाने के लिए कहा। युवक ने टिकट दिखाया तो वह एक्सप्रेस का टिकट निकला, जबकि ट्रेन सुपरफास्ट है, ऐसे में गलत टिकट लेकर यात्रा करने के आरोप में टीसी ने उन्हेें पकड़ कर सीआईटी वीके शर्मा के पास ले आए।
जहां सीआईटी ने युवक से गलत टिकट लेने पर जुर्माना भरने के लिए कहा। इतना कहते ही युवक उग्र हो गया और सीआईटी व अन्य स्टाफ के साथ लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया। पहले तो स्टाफ द्वारा उसे काफी देर तक समझाया गया, पर जब बात नहीं बनी तो उन्होंने आरपीएफ को सूचना दे दी।
जिस पर आरपीएफ दारोगा कालीचरन अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वहीं सीआईटी की ओर से भी युवक को गिरफ्तार करने के लिए मेमो बनाया गया लेकिन बाद में युवक से जुर्माना भरवाकर छोड़ दिया गया। हालांकि इस बीच काफी हंगामा होने से प्लेटफार्म पर काफी भीड़ लगी रही।