{"_id":"68e401e0f9c066df7001c25c","slug":"youth-killed-friends-injured-in-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138446-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र के जंसरी तिराहा के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज किया गया।
सीतापुर जनपद के नीमसार थाना क्षेत्र के अमखेरवा गांव निवासी मुकेश (26) राजस्थान में रंगाई-पुताई का काम करता था। उसके बहनोई आकाश के मुताबिक मुकेश रविवार की सुबह ही गांव आया था। अमखेरवा गांव के पास परसपुर गांव में भागवत कथा चल रही थी।
रविवार की शाम मुकेश गांव निवासी अपने दोस्त अजुर्न के साथ बाइक से भागवत कथा सुनने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वह नहीं लौटे। रविवार देर रात सीतापुर-हरदोई मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र के जंसरी तिराहा के पास बाइक सवार मुकेश और अर्जुन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके से गुजर रही पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां मुकेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुन का इलाज किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी पार्वती और दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।